भुवनेश्वर : ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने रविवार को ओडिशा परिवार की मदद से मणिपुर से सुरक्षित भुवनेश्वर वापस पहुंचे ओड़िया छात्रों से मुलाकात की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने मातृभूमि लौटने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर बहुत खुश हूं। इनकी पढ़ाई के बारे में पूछ कर समझा, उम्मीद है मणिपुर में बहुत जल्द स्थिति सामान्य हो जायेगी।







