लौंग, आयुर्वेद का अनमोल खजाना और जानें, इसके चमत्कारी गुण [Clove, a precious treasure of Ayurveda, know more about its miraculous properties]

3 Min Read

रांची। हमारे स्वास्थ्य के लिए लौंग काफी गुणकारी है। यह औषधि का काम करता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल खूब है।

आइए जानते हैं हमारे स्वास्थ्य के लिए यह कैसे लाभकारी है।

सर्दी-जुकाम में हैं असरदार

आपको सर्दी या खांसी हो रही है तो लौंग काफी मददगार हो सकता है। सर्दियों में अक्सर गले में खराश हो जाती है, जिससे बोलने में भी दिक्कत होती है।

ऐसी स्थिति में एक लौंग को मुंह में रखकर चूसने से गले की खराश दूर हो जाती है। लौंग गले को राहत पहुंचाता हैं और खांसी को कम करता हैं।

दांत दर्द का करता है इलाज

दांत में दर्द होने पर लौंग का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से किया जा रहा है। अगर दांत में दर्द हो रहा हो तो एक लौंग को दांत के नीचे रखकर दबाने से दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा, लौंग के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

पाचन में सुधार करता हैं

पाचन में समस्या हो तो भी लौंग का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। खाने के बाद एक लौंग चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इससे पेट हल्का महसूस होता है और भूख भी बढ़ती है।

स्किन के लिए लाभकारी

लौंग का तेल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

अगर चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं तो लौंग का तेल लगाने से वे जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा, त्वचा पर होने वाली जलन और खुजली में भी यह असरदार साबित होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता हैं

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने की जरूरत होती है, और इसमें लौंग बहुत मददगार है।

लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें

गुणों से भरपूर सेब बनाता है स्वास्थ्य और बढाता है सौंदर्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं