ईटानगर में बादल फटने से भूस्खलन, कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात [Cloudburst in Itanagar causes landslides, flood like situation in many parts]

2 Min Read

ईटानगर,एजेंसियां: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार सुबह बादल फटने से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

राज्य की राजधानी के लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं।

रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं

अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है लेकिन पिछले दो दिनों में स्थिति में सुधार हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं किया गया था। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में न जाने को कहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बादल फटने की घटना के बाद ईटानगर के कई हिस्सों में और उसके आसपास के इलाकों से भूस्खलन की खबरें हैं वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में न जाने को कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सात स्थानों पर राहत शिविर लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं