हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटे, जम्मू में भारी बारिश से बाढ़, जयपुर में बेसमेंट में डूबने से 3 की मौत [Cloud burst in Himachal-Uttarakhand, heavy rain caused flood in Jammu, 3 died due to drowning in basement in Jaipur]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के ज्यादातर इलाकों में मानसून सक्रिय है। जम्मू के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने से बाढ़ आ गई है। इससे पहले हिमाचल में देर रात 4 जगह बादल फटे।

इससे रामपुर के समेज खड्ड में कई घर बह गए। यहां 2 लोगों के शव मिले हैं, जबकि 52 लोग लापता हैं। NDRF और SDRF रेस्क्यू में जुटी हैं।

वहीं, मलाणा में पार्वती नदी में पानी बढ़ने के बाद पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया। कुल्लू और मंडी में भी भारी तबाही हुई है।

उत्तराखंड में भी फटे बादल

उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के घनसाली में भी बीती रात बादल फटे। यहां दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है।

केदारनाथ में बादल फटने से यात्रा रूट पर 30 मीटर की सड़क मंदाकिनी नदी में समा गई। यात्रा रोक दी गई है और 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं।

जयपुर में 3 लोगों मौत

इधर, राजस्थान के जयपुर में एक घर के बेसमेंट में डूबने से एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

बुधवार रात तेज बारिश के कारण दीवार ढहने से 25 लोग दो घरों में फंस गए थे। बाहर निकलते समय तीन लोग बेसमेंट में भरे पानी में डूब गए।

मनाली में 5 मंजिला बिल्डिंग नदी में गिरी

हिमाचल प्रदेश के मनाली में मणिकर्ण सड़क पर सब्जी मंडी की पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई।

बारिश के बाद ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से बिल्डिंग की नींव कमजोर पड़ गई थी। इस वजह से आज गुरुवार सुबह बिल्डिंग नदी में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें

ईटानगर में बादल फटने से भूस्खलन, कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं