शिमला में फिर बादल फटा, 132 सड़कें बंद [Cloud burst again in Shimla, 132 roads closed]

1 Min Read

MP-UP, राजस्थान समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश के शिमला में देर रात बादल फटने के बाद तेज बारिश अब तक जारी है।

इस कारण 132 सड़कें बंद हैं। वहीं, किन्नौर और चंबा में लैंडस्लाइड के कारण कुछ सड़कें बंद हैं।

वहीं, ओडिशा के 30 जिलों में भी बाढ़ का अनुमान है। राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। मछुआरों को भी समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।

यूपी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, दो बह गये

उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर और बहाव तेज है। आगरा में दो भाई यमुना में बह गए। वे फिरोजाबाद जिले के रहने वाले थे। गोताखोरों ने दोनों के शव शनिवार को बरामद किए।

मौसम विभाग ने रविवार (18 अगस्त) को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केवल पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें

हिमाचल में फिर बादल फटा, नेशनल हाईवे बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं