दिल्ली : आठवीं कक्षा की छात्र की पिटाई के बाद डंडा गुप्त अंग में डाला, सहपाठी गिरफ्तार

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल में कथित तौर पर14 वर्षीय लड़के की उसके सहपाठी ने पिटाई कर दी और उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया।

इसके खिलाफ बाद में पूर्वी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। उसने बताया कि पीड़ित के परिवार ने संदेह जताया है कि इस मारपीट की घटना में और छात्र हो सकते हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया कि घटना दो अप्रैल को एक निजी स्कूल के परिसर में हुई।

पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र है और कथित तौर पर कुछ मुद्दों पर आरोपी के साथ उसका झगड़ा हो गया था।

गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश उसके एक सहपाठी ने उसकी पिटाई की और उसके निजी अंगों में डंडा डाल दिया।

इसे भी पढ़ें

एचईसी श्रम कानूनों का पालन कर तत्काल सप्लाई कर्मियों को प्लांट में प्रवेश करने का आदेश जारी करें : कैलाश यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं