जम्मू-कश्मीर में कल सरकार गठन का दावा पेश होगा, 13 या 14 अक्टूबर को शपथ ग्रहण संभव [Claim to form government in Jammu and Kashmir will be presented tomorrow, oath taking possible on 13 or 14 October]

2 Min Read

3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल LG से मिलेगा

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन जल्द होने वाला है। इंडी गठबंधन का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को LG मनोज सिन्हा से मुलाकात करेगा और सरकार गठन का दावा पेश करेगा। शपथ ग्रहण समारोह 13 या 14 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि राज्य सरकार में कोई डिप्टी CM नहीं होगा। नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी कांग्रेस को डिप्टी स्पीकर का पद मिल सकता है।

कांग्रेस को मिल सकता है 2 से 3 मंत्री का कोटाः

कांग्रेस की ओर से डूरू सीट से विधायक जीए मीर या प्रदेश अध्यक्ष और सेंट्रल शाल्टेंग के विधायक तारिक हामिद कर्रा में किसी एक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है।

49 सीटों पर जीता है इंडी गठबंधनः

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की। गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI(M) को एक सीट मिली। बहुमत का आंकड़ा 46 है।

इसे भी पढ़े

जम्मू-कश्मीर: टेरिटोरियल आर्मी के जवान का आतंकियों ने किया अपहरण, सर्च ऑपरेशन जारी

हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को झारखंड में कर मुक्त किया जाना चाहिए : सीपी राधाकृष्णन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं