कोलकाता रेप-मर्डर केस में गैंगरेप का दावा [Claim of gangrape in Kolkata rape-murder case]

2 Min Read

राहुल बोले- आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही

CBI-FSL टीम जांच के लिए अस्पताल पहुंची

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ये रेप नहीं, गैंगरेप हो सकता है।

उन्होंने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151mg सीमन मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रेप केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

5 दिन बाद राहुल गांधी का आया बयान

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के 5 दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है।

ये चीज अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में ऐसी घटना रोकने के लिए मिसाल बने।

डॉक्टर्स बोले- सेमिनार हॉल से 20 मीटर दूर तोड़फोड़, सबूतों से छेड़छाड़ हो रही

मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन सबूतों से छेड़छाड़ कर रहा है।

उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- सेमिनार हॉल से 20 मीटर की दूरी पर चेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस में तोड़फोड़ हो रही है। पुलिस के सामने रेनोवेशन के नाम पर सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डर केस- हाईकोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं