तिरुपति के लड्‌डू में तंबाकू मिलने का दावा [Claim of finding tobacco in Tirupati’s laddus]

1 Min Read

सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद पर भी विवाद

अमरावती, एजेंसियां। तेलंगाना की एक महिला भक्त ने आरोप लगाया है कि उसे तिरुपति मंदिर के लड्‌डू में तंबाकू के टुकड़े मिले हैं। उसने वीडियो भी जारी किया है।

उधर, दावा किया गया है कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे के बच्चे मिले हैं। हालांकि मंदिर ट्रस्ट ने इस दावे को खारिज किया है।

तिरुपति लड्डू विवाद- हाईकोर्ट में आज सुनवाई:

तिरुपति लड्‌डू विवाद की आज आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। YSR कांग्रेस ने CM नायडू के आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग की है।

हालांकि, राज्य सरकार जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बना चुकी है। नायडू ने 18 सितंबर को आरोप लगाया था कि YSR कांग्रेस सरकार में तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी वाला वनस्पति तेल और फिश ऑयल मिलाया गया था।

इसे भी पढ़ें

तिरुपति लड्‌डू विवाद घी सप्लायर को नोटिस [Tirupati laddu controversy notice to ghee supplier]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं