लोकसभा चुनाव के बीच सीजेआई ने की आम लोगों से ये अपील

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग हो चुकी है। अब सभी दल दूसरे चरण के मतदान की तैयारी में जुटे हैं।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने नागरिकों से आम चुनाव में मतदान करने का अवसर न चूकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है।

लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग के ‘माई वोट माई वायस’ मिशन के लिए वीडियो संदेश में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि, हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं।

संविधान हमें नागरिक के रूप में कई अधिकार देता है, लेकिन संविधान यह भी अपेक्षा करता है कि हममें से प्रत्येक अपना कर्तव्य निभाएं।

वोट डालना सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि हमारी महान मातृभूमि के नागरिक के रूप में जिम्मेदारी से मतदान करने का यह अवसर न चूकें।

हमारे देश के लिए हर पांच साल में पांच मिनट। आइए गर्व के साथ मतदान करें। मेरा वोट, मेरी आवाज।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकार चुनने में नागरिकों की सहभागी भूमिका होती है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं