पटना में इस मार्ग पर नहीं चलेगी सिटी बस, जानें डिटेल

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजघनी पटना के अशोक राजपथ में यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एनआइटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच निर्धारित अवधि में सिटी बसें नहीं चलेंगी।

इस संबंध में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने एनआइटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच व्यावसायिक बसों आदि के परिचालन को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने ट्रैफिक एसपी को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस मार्ग में ऑटो व इ-रिक्शा के वन-वे परिचालन का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है।

एनआइटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे व शाम पांच बजे से सात बजे तक सिटी बसों के परिचालन पर रोक रहेगी।

इस अवधि में सिटी बसों के परिचालन को प्रतिबंधित करने के लिए ट्रैफिक एसपी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

डीएम ने कार्यालय व स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों सहित आम लोगों के सुचारू आवागमन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी व यातायात पुलिस उपाधीक्षक के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेसः रांची से कौन-रामटहल या सुबोधकांत, सस्पेंस कायम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं