CI Ajay Mandal: बिहारः CI अजय मंडल 3 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार [Bihar: CI Ajay Mandal arrested red handed taking 3 lakh bribe]

1 Min Read

CI Ajay Mandal:

मधुबनी, एजेंसियां। बिहार के मधुबनी जिले में शनिवार सुबह निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयनगर अंचल के अंचल निरीक्षक (CI) अजय मंडल को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयनगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित उनके किराए के आवास पर की गई।

CI Ajay Mandal: दाखिल-खारिज के मामले में मांगी थी रिश्वतः

निगरानी विभाग के DSP सुजीत कुमार सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय मंडल ने दाखिल खारिज के एक मामले में एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में निगरानी थाना में केस संख्या 32/2025 दर्ज किया गया था। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

CI Ajay Mandal: अन्य अधिकारी भी शामिलः

DSP सुजीत कुमार ने यह भी कहा कि अजय मंडल ने रिश्वत की रकम सिर्फ अपने लिए नहीं मांगी थी। इस मामले में अन्य बड़े अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो संदेह के घेरे में हैं। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Sasaram: शिक्षा की आड़ में भ्रष्टाचार, सासाराम में रिश्वत लेते प्रिंसिपल गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं