चिराग के लोकसभा चुनाव को चुनौती, रेप केस को छिपाने का आरोप [Chirag’s Lok Sabha election challenged, accused of hiding rape case]

2 Min Read

पटना HC, SCऔर चुनाव आयोग में बीजेपी नेता ने की शिकायत

पटना, एजेंसियां। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाजीपुर से लोकसभा की सदस्यता को लेकर चुनौती दी गई है। उन पर रेप जैसे संगीन केस की जानकारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

इस कारण उनके खिलाफ पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है।

तीनों ही जगह पर अपील कर हाजीपुर से उनकी लोकसभा की सदस्यता को खत्म किए जाने की मांग की गई है। यह मांग भाजपा नेता राकेश सिंह ने की है।

इनका दूसरा आरोप है कि खगड़िया के शहरबन्नी में पैतृक संपत्ति की भी सही जानकारी चिराग पासवान ने अपने हलफनामा में नहीं दी है। सही तथ्यों को उन्होंने छिपाया है।

डायरी हुई, टोकन नंबर मिला

उनके अपील पर डायरी हो गई है और टोकन नंबर भी मिल गया है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग, हाजीपुर डीएम और रिटर्निंग अफसर को रेस्पोंडेंट बनाया है।

लोजपा से चुनाव लड़ चुके हैं राकेश सिंह

बड़ी बात यह है कि चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले राकेश सिंह लंबे वक्त से भाजपा से जुडे़ हैं।

लेकिन, 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वो लोजपा के टिकट पर ही जहानाबाद के घोषी से प्रत्याशी रहे हैं।

हालांकि, वो चुनाव हार गए थे। 2020 में भी राकेश बीजेपी में ही थे, लेकिन बीजेपी ने लोजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

इसे भी पढ़ें

क्या झारखंड में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 28 सीटों पर ठोका दावा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं