नयी दिल्ली, एजेंसियां : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है।
अभी तक ऐसी चर्चा थी कि चिराग पासवान और बीजेपी के रिश्तों में अनबन चल रहा है, लेकिन अब खुद चिराग पासवान के सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिहार में उनके लिए सीट पर बात बन गई है।
चिराग पासवान ने ये भी साफ कर दिया है कि वो एनडीए के साथ ही रहेंगे। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद चिराग ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें गठबंधन में कितनी सीटें मिलेंगी।
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि हाजीपुर सीट को लेकर आने वाले समय में क्या एलान होता है।
बता दें कि हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान में पेच फंस हुआ है। दोनों नेता ही इस सीट की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
ICC रैकिंग में रविचंद्रन अश्विन बने नंबर 1 गेंदबाज, रैंकिंग में भारत के ये तीन बल्लेबाज भी शामिल








