बिहार में कम मतदान के बावजूद राजग को कोई चुनौती नहीं है: चिराग पासवान

2 Min Read

पटना, एजेंसियां : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार में अपेक्षाकृत कम मतदान होने को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए राज्य में कोई चुनौती नहीं है।

पासवान ने दावा किया कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ इस बार प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राज्य की 40 में से पांच सीट पर चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए है जहां देश के प्रधानमंत्री से लेकर हर बड़ा नेता प्रचार कर रहा है।

दूसरी तरफ विपक्ष का कोई बड़ा चेहरा पहले चरण में प्रचार करता हुआ नजर नहीं आया। सिर्फ कुछ लोग बिहार में प्रचार करते नजर आए. साफ दर्शाता है कि विपक्षी पार्टी में एकता का अभाव है।

वहीं चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर चुनाव में माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उनकी मां को तेजस्वी यादव के सामने गाली दी गई। 90 का दशक फिर से नजर आने लगा है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम महापौर चुनाव में ‘आप’ का समर्थन करने की घोषणा की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं