तेजस्वी पर चिराग ने किया पलटवार

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि यदि राजद सनातन धर्म के खिलाफ नहीं हैं, तो जब उनके गठबंधन सहयोगी इसके बारे में बेतुकी बातें कहते हैं, तो वे चुप क्यों रहते हैं। उन्होंने कहा कि DMK ने सनातन धर्म को बीमारी से भी जोड़ा।

आज वे उस कांग्रेस के साथ हैं, जिसने इस देश पर दशकों तक शासन किया, उन्होंने क्या किया? उन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन कितने गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया?


चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, तो इस पर काम भी किया जा रहा है।

ना केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि सीमाओं को भी सुरक्षित किया जा रहा है और तकनीक को बढ़ावा मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

अभिनेता कमल हासन बोले-देश को द्रविड़ माडल की जरूरत, गुजरात की नहीं

Share This Article
Exit mobile version