हाजीपुर, एजेंसियां। भारत में चाइनीज एप्पल की भी तस्करी कर लाने की साजिश का खुलासा हुआ है।
इसे सीमा शुल्क विभाग ने बिहार में पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी के दौरान वैशाली जिले के लालगंज के पास अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे चाइनीज सेब को ट्रक सहित अधिकारियों ने जब्त किया।
नेपाल से बिहार के सीमावर्ती इलाकों के रास्ते चाइनीज सेब की एक बड़ी खेप पहाड़पुर-लालगंज के रास्ते रांची ले जाने की साजिश तस्करों ने रची थी।
कस्टम से जुड़े अफसरों ने एक ट्रक को जब्त किया, जिस पर सेब लदे थे। UP52AT-7926 नंबर के ट्रक को पीछा करते हुए लालगंज-पहाड़पुर रोड के पास पकड़ा गया।
ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे चाइनीज सेब बरामद किया गया। जब्त चाइनीज सेब का वजन लगभग 9000 किलो है।
जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 20 हजार के करीब है। जब्त किए गए ट्रक का अनुमानित मूल्य 20 लाख 80 हजार है। इस तरह कुल जब्ती का अनुमानित मूल्य 37 लाख है।
इसके अलावा सीमा शुल्क के अफसरों ने ट्रेन नंबर 12423 राजधानी एक्सप्रेस से 621 किलो विदेशी मूल का पोश्ता दाना को पाटलिपुत्रा जंक्शन पर जब्त किया था।
पोश्ता दाना की अनुमानित कीमत 12 लाख 42 हजार बताई जा रही है, जिसको राजधानी एक्सप्रेस से दीमापुर से दिल्ली के लिए बुक किया गया था।
पोश्ता दाना को नॉर्थ-ईस्ट के सीमावर्ती इलाको के रास्ते अवैध रूप से तस्करी कर भारत के विभिन्न इलाकों में ट्रेनों पहुंचाने की साजिश तस्करों ने रची थी।
इसे भी पढ़ें









