पटना, एजेंसियां। सीतामढ़ी जिला के बेरगिनिया स्टेशन पर बाल तस्कर पकड़े गये हैं।
बचपन बचाओ आंदोलन एवं एसएसबी 20 वी वाहिनी की संयुक्त टीम ने तीन नाबालिग बच्चों को मुक्त करवाया हैं।
साथ ही इन बच्चों की तस्करी करने वालों दो लोगों को पकड़ा गया है। मुक्त तीनों नाबालिग बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश से बाल गृह भेज दिया गया हैं।
बता दें कि बचपन बचाओ आंदोलन एवं एसएसबी 20 वी वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगातार बाल श्रम के उद्देश्य से नाबालिग बच्चों की तस्करी किए जाने की सूचना मिल रही थी।
इसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसबी एएचटीयू के प्रभारी पीसी झा, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, एसएसबी के एएसआई राजेंद्र सिंह के अगुवाई में बाल तस्करी से बच्चों को मुक्त करवाया गया हैं।
इसे भी पढ़ें
चिराग ने तेजस्वी को लिखा पत्र, कहा-गाली देनेवालों पर कार्रवाई हो








