मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4446.188 करोड़ की लागत योजनाओं का किया उद्घाटन

2 Min Read

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोड़ रू० की लागत की कुल 3618 योजनाओं का उद्घाटन किया।

उद्घाटन की गई इन योजनाओं में पथों की संख्या 3590 तथा पुलों की संख्या 29 है। मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद से राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण कराया गया।

राज्य के किसी भी सुदूर क्षेत्र से राजधानी पटना पहुंचने के लिए 6 घंटे के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है और अब 5 घंटे के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

कम आबादी वाली बसावटों एवं टोलों में आवासित सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े हुए ग्रामीणों को सुलभ संपर्कता प्रदान करने के लिए इन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

क्षतिग्रस्त महत्वपूर्ण पथों के उन्नयन हेतु मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना 2023 से प्रारंभ की गई है ताकि निर्धारित समय अवधि में सड़कों का पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण किया जा सके और लोगों का आवागमन हमेशा सुलभ बना रहे।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी तीन मार्च को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं