नयी दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’ पोस्ट में बैठक की एक तस्वीर भी साझा की गई।







