आज से बंगाल के बाजार में नहीं मिलेगा चिकन… [Chicken will not be available in Bengal market from today…]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ वेस्ट बंगाल पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है।

पूर्व बर्दवान के जमालपुर के पोल्ट्री फार्म ट्रेडर्स मालिकों ने आरोप लगाया की कि पोल्ट्री वाहनों के चालकों के पास सारे वैध कागजात होते हुए भी पुलिस उन्हें परेशान करती है।

जबरन वसूली करती है। रुपये नहीं देने पर केस में फंसाने की कोशिश करती है। गत 11 जुलाई को बेलदा इलाके में एक पोल्ट्री वैन के चालक समीर घोष ने वसूली का प्रतिवाद किया, तो उसे पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा। इसके विरोध में हड़ताल की जा रही है।

बाद में उस पोल्ट्री वैन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की गयी थी, मगर आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी।

पोल्ट्री फार्म से दुकानों, होटलों में नहीं की जायेगी सप्लाई

इसलिए पोल्ट्री फार्म वालों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। यह भी तय किया है कि पोल्ट्री फार्म से कोई भी मुर्गी दुकानों, होटलों आदि में सप्लाई नहीं की जायेगी। हड़ताल के आह्वान से राजनीतिक स्तर पर भी हलचल शुरू हो गयी है।

इसे भी पढ़ें

बंगाल की इन जगहों पर पेयजल संकट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं