छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में 3 महिला समेत 13 नक्सली ढेर

2 Min Read

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ एनकाउंटर में 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों का दल चुनाव में बाधा पहुंचाने की योजना बना रहा था। मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में दो दिनों से चल रही थी।

पहले दिन चार नक्सलियों के शव मिले थे। बीजापुर के जंगल में सुरक्षा बलों औऱ नक्सलियों के बीच मंगलवार रात से मुठभेड़ जारी है।

इसमें 13 नक्सली मारे गये हैं। पुलिस औऱ सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम लेंडा गांव के पास नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी।

इसी बीच नक्सलियों ने मंगलवार सुबह टीम पर हमला कर दिया। फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

दोनों ओऱ से लगभग तक 8 घंटे तक फाय़रिंग होती रही। इस दौरान कई नक्सली घायल हो गये और कुछ भागने में सफल रहे।

पुलिस ने शंका जताई है कि कुछ घायल साथियों को नक्सली अपने साथ ले गये हैं। पुलिस ने नक्सलियों की धर-पकड़ लिए जंगल मैं कैम्प कर दिया है।

ठीक लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नक्सली चुनाव को डिस्टर्ब करने की तैयारी में थे। इससे पहले बीते सोमवार को भी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षा बलों औऱ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पहले से अलर्ट मोड पर है।

राज्य सरकार के आदेश पर पुलिस और सुरक्षाबलों की ओऱ से चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से अंजाम देने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में एक पखवाड़े से अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा

Share This Article
Exit mobile version