Chennai airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट पर लेजर बीम चमकी, जांच शुरू [Laser beam flashed on flight at Chennai airport, investigation begins]

1 Min Read

Chennai airport:

चेन्नई, एजेंसियां। चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब दुबई से आई फ्लाइट पर रात के वक्त हरे रंग की तेज लेजर बीम चमकी। यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट लैंडिंग के लिए नीचे उतर रही थी। फ्लाइट में 326 यात्री सवार थे। पायलट ने देखा कि कॉकपिट पर एक हाई पावर लेजर बीम पड़ रही है। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी। शक है कि यह लेजर बीम एयरपोर्ट के पास से किसी ने चमकाई। अब इस मामले की जांच गिंडी और सेंट थॉमस पुलिस कर रही है।

Chennai airport: कोलकाता एयरपोर्ट भी हो चुकी है ऐसी घटनाः

इससे पहले जनवरी 2024 में कोलकाता एयरपोर्ट पर भी ऐसी ही घटना हुई थी। बेंगलुरु से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट के पायलट की आंखों में लेजर बीम पड़ी थी, जिससे उन्हें कुछ पल के लिए कुछ दिखाई नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें

रील्स देखने में उड़ गये 1.5 करोड़, दुबई कनेक्शन आया सामने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं