धोखेबाज पति ने गर्भवती पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया [Cheating husband burns pregnant wife by pouring petrol on her]

2 Min Read

पटना, एजेंसियांबिहार के बेतिया में एक धोखेबाज पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पेट्रोल डाल कर जला दिया। पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोग और परिजन आरोपी पति को रस्सी में बांधकर जीएमसीएच लेकर पहुंचे।

महिला की हालत काफी नाजुक है। चेहरा, हाथ और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। पति ने पत्नी को जब जलाया तो उसके शोर करने से परिजन और स्थानीय लोग कमरे की ओर पहुंचे। उसे झुलसी हालत में लेकर स्थानीय पीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद GMCH भेज दिया।

जिंदगी के लिए जंग लड़ रही विवाहिताः

महिला के पिता ने बताया कि उसके दामाद का किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा है। मेरी बेटी इसका विरोध करती है। कल रात भी दामाद फोन पर उसी लड़की से बात कर रहा था। मेरी बेटी ने विरोध किया उसने पेट्रोल डाल आग लगा दी।

शोर होने पर स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया और मेरी बेटी को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची मझौलिया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जख्मी महिला को इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या, 1 उग्रवादी भी ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं