यूपीआइ से पैसे ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज [Charges will be charged for transferring money through UPI]

1 Min Read

मुंबई। यूपीआइ से पैसा ट्रांसफर करना अब फ्री नहीं रहेगा, इसके लिए भी अब आपको पैस चुकाने होंगे। यूपीआई एग्रीगेटर ग्राहकों से 0.50 से 1.00 प्रतिशत तक फीस वसूल कर सकते हैं।

गूगल पे ने इसकी शुरुआत कर दी है। हालांकि अभी यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने पर गूगल की तरफ से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है, लेकिन ऐप के माध्यम से किसी तरह का भुगतान करते हैं तो चार्ज लगने लगा है।

दूसरी एग्रीगेट कंपनियां भी इसे जल्द शुरू कर सकती हैं। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार ने अब तक इस बारे में कुछ भी खुल कर नहीं कहा है, लेकिन इस साल के बजट में यह स्पष्ट कह दिया था कि यूपीआई सब्सिडी को 2000 करोड़ रूपये से कम करके 437 करोड़ कर दिया गया है, जिसके बाद ये कयास लगाये जाने लगा कि यूपीआई अब फ्री नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें

1 जनवरी 2025 से UPI 123 Pay में होगा बड़ा बदलाव, जानिए इसका फायदा और नया नियम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं