मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत 12 के खिलाफ चार्ज फ्रेम [Charge framed against 12 including former minister Alamgir Alam in money laundering case]

1 Min Read

रांचीटेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलम गीर आलम और अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। शनिवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने इस केस से जुड़े बारह आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम (आरोप गठन) कर दिया है।

जिसके बाद अब सभी आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा। पिछले दिनों कोर्ट ने आलमगीर आलम, वीरेंद्र राम, जहांगीर आलम और संजीव लाल की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी थी। इस केस में ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी बहस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट से CBI जांच की मांग की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं