आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की वापसी, 9 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ [Andhra Pradesh Assembly Election Results:]

1 Min Read

अमरावती, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं।

चुनाव की मतगणना के रुझानों से साफ पता चल रहा है कि एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की वापसी तय है।

पार्टी ने घोषणा की है कि नायडू 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस केवल 12 सीटों पर बढ़त के साथ बहुत पीछे है।

वाईएसआरसीपी ने अकेले सभी 175 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि टीडीपी ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे।

पवन कल्याण की अगुआई वाली जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने 21 सीटों पर और भाजपा ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा।

इसे भी पढ़ें

धनबाद में ढुल्लू महतो जीत की ओर

Share This Article
Exit mobile version