चंद्रबाबू ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए 161 तेदेपा उम्मीदवारों को सौंपे नामांकन फॉर्म

1 Min Read

अमरावती: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने 13 मई को आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को 161 उम्मीदवारों को नामांकन फॉर्म सौंपे।

नायडू ने आंध्र प्रदेश के उंदावल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित एक समारोह में उम्मीदवारों को यह ‘बी-फार्म’ सौंपा।

‘बी-फार्म’ किसी राजनीतिक दल के अधिकृत व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित एक नामांकन दस्तावेज है, जिस पर संगठन द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवार का नाम लिखा होता है।

पार्टी ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”तेदेपा अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों और लोकसभा की 17 सीट पर उतारे गए उम्मीदवारों को ‘बी-फार्म’ सौंपा है।”

पार्टी प्रमुख ने उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए लगन से काम करने की सलाह दी और चुनावी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें

केकेआर ने आरसीबी को एक रन से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं