चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति 5 दिन में ₹858 करोड़ बढ़ी, 35.71% हिस्सेदारी वाले हेरिटेज फूड्स के शेयर 55% चढ़े [Chandrababu family’s wealth increased by ₹858 crore in 5 days, shares of Heritage Foods with 35.71% stake rose 55%]

2 Min Read

आंध्र-केंद्र में जीत से बढ़ा भरोसा

नई दिल्ली, एजेंसियां। चंद्रबाबू नायडू परिवार की संपत्ति पिछले 5 दिनों में ही 858 करोड़ रुपए बढ़ गई है।

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार हेरिटेज फूड्स के शेयरों में इस दौरान 55% का उछाल आने से ऐसा हुआ है।

हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। यह कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है।

हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है। इससे उनकी कंपनी पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

कंपनी में नायडू की पत्नी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी

चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी के पास कंपनी में 24.37% हिस्सेदारी है। जबकि बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी के पास 10.82% और 0.46% हिस्सेदारी है।

नायडू के पोते देवांश के पास इसमें 0.06% हिस्सेदारी है। यानी चंद्रबाबू नायडू के परिवार की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 35.71% है।

हेरिटेज फूड्स का शेयर को 10% चढ़ा

शुक्रवार 7 जून को हेरिटेज फूड्स का शेयर 10% की तेजी के साथ 661.25 रुपए पर बंद हुआ। वहीं बीते 5 दिनों में इसमें 55% की तेजी रही है।

4 जून को हेरिटेज फूड्स का शेयर 455.45 रुपए पर था जो 7 जून को 661.25 रुपए पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें

चंद्रबाबू नायडू 12 जून को CM पद की शपथ लेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं