केंद्र सरकार की ‘चीन नीति’ पूरी तरह विफल साबित हुई: कांग्रेस

2 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ‘चीन नीति’ पूरी तरह विफल साबित हुई तथा अब स्थिति यह हो गई है कि भारत ने पड़ोसी देशों में अपना असर और पकड़ खो दी है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री की चीन नीति पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

उनके कार्यकाल के दौरान, ‘‘लाल आंख’’ दिखाना तो दूर, भारत ने पड़ोसी देशों में ज़मीन के साथ-साथ अपना प्रभाव और पकड़ भी खो दी है।’’

कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री भले ही भाषणबाजी और चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाकर संतुष्ट हो लें, लेकिन ये पांच वास्तविक मुद्दे हैं जिनका हल निकालने में वह पिछले 10 सालों में नाकाम रहे हैं।

इनमें भारत की जमीन पर चीन का कब्जा, चीनी आयात पर बढ़ती निर्भरता, अरुणाचल प्रदेश में भारत की संप्रभुता का उल्लंघन, भूटान में चीन की घुसपैठ और मालदीव, बांग्लादेश और श्रीलंका में चीन के बढते प्रभाव का नुकसान.” उन्होंने दावा किया, ”चीन हमारे पड़ोसियों के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों को बिगाड़ने में कामयाब रहा है।

70 सालों में बेहद सावधानी के साथ पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते बनाए गए थे, लेकिन मोदी सरकार ने इसकी उपेक्षा की।”

इसे भी पढ़ें

नजारा 10 करोड़ रुपये में ‘अल्टीमेट तीन पत्ती’ के बौद्धिक संपदा अधिकार का अधिग्रहण करेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं