Central Bank of India: Central Bank of India में अप्रेंटिसशिप के 4,500 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें पूरी प्रक्रिया [Last date for application for 4,500 apprenticeship posts in Central Bank of India extended, know the complete process]

2 Min Read

Central Bank of India:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भविष्य के बैंकिंग पेशेवरों के लिए अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 4,500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। प्रारंभिक रूप से यह प्रक्रिया 7 जून को शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2025 निर्धारित की गई थी। अब ऑर्गनाइजेशन ने नोटिफिकेशन के माध्यम से अंतिम तिथि को 29 जून 2025 तक बढ़ा दिया है, जबकि फीस जमा करने का अंतिम मौका 30 जून 2025 तय हुआ है

Central Bank of India: इस भर्ती में आवेदन करने के योग्य उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (20–28 वर्ष उम्र, 31 मई 2025 के आधार पर; आरक्षित वर्ग के लिए छूट लागू)
आवेदन के लिए उम्मीदवारों का NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है

Central Bank of India: आवेदन शुल्क

सामान्य एवं OBC: ₹800 + GST
SC/ST/EWS/महिला: ₹600 + GST
PwBD: ₹400 + GST

Central Bank of India: चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

ऑनलाइन लिखित परीक्षा (100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, नेगेटिव मार्किंग नहीं)प्रथम सप्ताह जुलाई 2025 में संभावित। स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (पढ़ना, लिखना, बोलना) शामिल है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन तथा डिजिटल अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट जारी किया जाएगा चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसके दौरान उन्हें मासिक ₹15,000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। ध्यान रहे कि यह एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह सीधे स्थायी पद की गारंटी नहीं देता, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश पाने और स्किल्स विकसित करने का अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें

सेंट्रल बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका,  मिलेगी 30 हजार सैलरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं