नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र ने नौकरशाही फेरबदल करते हुए कई सरकारी विभागों में 29 जॉइंट सेक्रेटरीज की नियुक्ति की। कार्मिक मंत्रालय ने इन नियुक्तियों को लेकर आदेश जारी किया।
इन्हें मिली जिम्मेदारीः
आदेश के अनुसार, इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विसेस (IDAS), इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (IRSEE), इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IA & AS) और इंडियन रेवेन्यू सर्विसेस (IRS) सहित विभिन्न सेंट्रल सर्विसेस के ऑफिसर्स को जॉइंट सेक्रेटरी यानी JS स्तर के पदों पर नियुक्त किया गया है।
IDAS ऑफिसर प्रवीण कुमार राय और राकेश कुमार पांडे के अलावा IRSEE ऑफिसर राजेश गुप्ता को होम मिनिस्ट्री में जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
1999 बैच के IA&AS ऑफिसर राज कुमार को 5 साल के कार्यकाल के लिए होम मिनिस्ट्री के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में डायरेक्टर (फाइनेंस) के रूप में नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश कैडर के 2000 बैच के IAS ऑफिसर दीपक अग्रवाल को नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) का मैनेजिंग डायरेक्टर (JS लेवल) नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें








