वक्फ बिल में 14 बदलावों को केंद्र की मंजूरी, विपक्ष विरोध जता चुका [Center approves 14 changes in Waqf Bill, opposition has expressed opposition]

2 Min Read

10 मार्च से होने वाले संसद सत्र में लाना संभव

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 फरवरी को हुई बैठक में बिल को कैबिनेट की रजामंदी मिल गई थी। संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में सरकार इसे पेश कर सकती है। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा।

JPC की रिपोर्ट पर आधारित है नया ड्राफ्टः

जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की रिपोर्ट के आधार पर वक्फ बिल का नया ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इससे पहले बजट सत्र के पहले चरण में 13 फरवरी को वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट संसद में पेश हुई थी। विपक्ष ने रिपोर्ट को फर्जी बताया था। इसके बाद संसद में हंगामा भी हुआ था।

विपक्ष के संशोधन खारिजः

27 जनवरी को वक्फ (संशोधन) विधेयक की जांच कर रही JPC ने ड्रॉफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। JPC की बैठक में 44 संशोधनों पर चर्चा हुई थी। भाजपा की अगुआई में NDA सांसदों के 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया था, जबकि विपक्ष के संशोधनों को सिरे से खारिज कर दिया गया था।

पिछले साल संसद में पेश हुआ था बिलः

अगस्त 2024 में वक्फ बिल को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद इसे JPC के पास भेजा गया था। इसके बाद JPC ने इस पर 655 पन्नों की रिपोर्ट दी थी।

इसे भी पढ़ें

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला,70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गो को मिलेगा ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं