CBSE 10th board exam:
नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बड़े बदलाव की घोषणा की है। सीबीएसई की मंजूरी के बाद अब 2026 से साल में 10वीं की परीक्षा दो बार आयोजित होगी। बताया गया कि सीबीएसई ने 2026 से साल में दो बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मानदंडों को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करेगा। जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की दिशा में एक कदम है। पहला चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण मई में होगा।
CBSE 10th board exam:पहले चरण में उपस्थित होना अनिवार्य:
बता दें कि नए नियम के अनुसार कक्षा 10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जबकि दूसरे चरण वैकल्पिक रहेगा। आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा।
CBSE 10th board exam:CBSE के परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी:
CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘पहला चरण फरवरी में और दूसरा मई में आयोजित किया जाएगा। दोनों चरणों के परिणाम क्रमशः अप्रैल और जून में घोषित किए जाएंगे। “उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों के लिए पहले चरण में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरा चरण वैकल्पिक होगा। छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिल सकेगा।”
इसे भी पढ़ें












