NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR [CBI registers first FIR in NEET-UG paper leak case]

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: NEET UG एग्जाम पेपर लीक को भारी बवाल को झेलते हुए शिक्षा मंत्रालय ने एफआईआर दर्ज कराई है।

सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रेगुलर केस दर्ज किया है।

सीबीआई ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी और 120बी यानी साजिश करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 406 भी जोड़ी गई है। सीबीआई की दिल्ली यूनिट इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीबीआई ने एक सेप्रेट केस दर्ज किया

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने एक अलग केस दर्ज किया है। इसमें बिहार और गुजरात वाले केस को शामिल नहीं किया गया है।

दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने लेवल पर जांच और गिरफ्तारियां कर रही है। अगर आगे जांच में सीबीआई को जब लगेगा तो बिहार और गुजरात पुलिस से संपर्क साधेगा।

जरूरत पड़ी तो ले सकती है केस डायरी

दोनों राज्यो की पुलिस के कंसेंट के बाद और जब जरूरत पड़ेगी तो उनके केस को टेकओवर और केस डायरी ली जा सकती है।

इससे पहले यूजीसी नेट मामले में भी शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ सीबीआई धोखधड़ी और साजिश की धाराओं में रेगुलर केस दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

UGC-NET परीक्षा रद्द, गड़बड़ी की आशंका, CBI करेगी जांच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं