दिल्ली में सीबीआई [CBI] की रेड, बच्चा चोर गैंग का खुलासा, 8 बच्चे बरामद

2 Min Read

अस्पतालों से नवजातों की चोरी करता था गैंग

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में बच्चों को चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मौके से करीब 8 बच्चों को बचाया गया है।

इसे लेकर सीबीआई की टीम पिछले दो दिनों से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह गिरोह मुख्य रूप से अस्पताल से नवजात शिशुओं को चुराकर भाग जाता था। बता दें कि दिल्ली में बच्चा चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

इसी के मद्देनजर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आज एक बार फिर बड़े पैमाने पर छापेमारी की।

सीबीआई की टीम को अब तक मौके से कुल 8 नवजात बच्चे मिले हैं जिन्हें बचा लिया गया है।

इतना ही नहीं टीम ने मौके से कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए सीबीआई पिछले शुक्रवार से ही सक्रिय है।

सीबीआई की शुरुआती जांच में पता चला कि गिरोह नवजात शिशुओं को चुराकर उन्हें बेच देता था।

छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम को केशवपुर इलाके के एक घर से दो नवजात बच्चे भी मिले, जिन्हें छुड़ा लिया गया है।

इस गिरोह में एक महिला और एक पुरुष भी शामिल हैं, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। इस पूरी घटना में अस्पताल के वार्ड ब्वॉय समेत कुछ महिला और पुरुष भी गिरफ्तार किये गए हैं।

इसे भी पढ़ें

नशे के सौदागरों के लिए रांची पुलिस की कार्रवाई तेज, 5 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं