CBI ने पीएफ क्लर्क को घूस लेते किया गिरफ्तार, पेमेंट के नाम पर मांग रहा था 15 हजार [CBI arrested PF clerk taking bribe, he was demanding 15 thousand in the name of payment]

1 Min Read

धनबाद। धनबाद के मुग्मा स्थित ईसीएल क्षेत्रीय कार्यालय में सीबीआई ने पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि क्लर्क ने रिटायर होने वाले इलेक्ट्रीशियन उमेश कुमार सिंह से पीएफ भुगतान जल्द करवाने के नाम पर 15 हजार रुपए मांगे थे। इसकी शिकायत उमेश सिंह ने सीबीआई से कर दी।

अरविंद कुमार को ईसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में क्लर्क के कुछ सहयोगी भी सीबीआई की गिरफ्त में आए हैं। खबर तो यह भी निकलकर आ रही है कि कई सालों से पीएफ भुगतान के लिए एक तय राशि रिश्वत के रूप में ली जा रही थी।

इसे भी पढ़ें

सीबीआई ने 65 कछुओं के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं