एअर इंडिया की उड़ान में चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर व्यक्ति पर मामला दर्ज

1 Min Read

नयी दिल्ली  :  दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि एअर इंडिया की एक उड़ान में चालक दल के सदस्यों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, इकोनॉमी क्लास केबिन में काम करने वाले चालक दल के एक सदस्य ने बताया कि आरोपी पहले सीट नंबर 21बी पर बैठा था और बाद में वह 45एच पर चला गया। प्राथमिकी के अनुसार, उसने अभद्र टिप्पणी करना और विमान में सवार अन्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं