अल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या का केस, बिना बताए पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे [Case of culpable murder against Allu Arjun, had reached theater to watch Pushpa-2 without informing]

1 Min Read

भगदड़ मचने से एक महिला की मौत

हैदराबाद, एजेंसियां। हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। दरअसल, अल्लू अर्जुन बुधवार की रात बिना बताए एक थिएटर में पुष्पा-2 देखने पहुंच गए।

उन्हें देखकर फैंस थिएटर में घुसने लगे। इसके चलते भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुष्पा-2 ने पहले दिन कमाये 250 करोड़:

500 करोड़ रुपए में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 रिलीज हो गई है। फिल्म ने गुरुवार दोपहर 3 बजे तक 72 करोड़ रुपए कमा लिए।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 250 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। जवान ने पहले दिन 65.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इसे भी पढ़ें

पुष्पा-2′ की एडवांस बुकिंग में पहले दिन ही बिके 7.8 करोड़ की टिकट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं