UP के संभल हिंसा में पाकिस्तानी फैक्ट्री के कारतूस चले [Cartridges from Pakistani factory used in Sambhal violence in UP]

1 Min Read

जांच टीम को नालियों से मिले

संभल, एजेंसियां। UP के संभल हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन का मामला सामने आया है। फोरेंसिक टीम को नालियों से 5 खोखे और 2 मिसफायर कारतूस मिले हैं।

ये पाकिस्तान की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में बने हैं। इन्हें पाकिस्तानी आर्मी इस्तेमाल करती है। इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए। एक खोखा विनचेस्टर मेड इन USA का है।

हिंसा में 4 की मौत हुई थी:

19 नवंबर को हिंदू पक्ष ने चंदौसी कोर्ट में दावा किया था कि शाही जामा मस्जिद हरिहर मंदिर है। मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वे के दौरान हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए।

इसे भी पढ़ें

संभल हिंसा: 100 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं