पटना में कार ने 10 लोगों को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर मौत, 8 घायल [Car crushed 10 people in Patna, brother and sister died on the spot, 8 injured]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना में एक अनियंत्रित कार ने 10 लोगों को रौंद दिया। पहले उसने कई मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना पुनपुन थाने के डुमरी चौराहा के पास की है।

यहां एक अनियंत्रित कार सामने से आ रही तीन बाइक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती चली गई।

घटना के बाद बवाल, थाना प्रभारी घायल

इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान पथराव भी हुआ।

जिसमें पुनपुन थाना प्रभारी भी घायल हो गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को पुनपुन थाने के डुमरी चौराहा के पास एक कार अनियंत्रित होकर चलती रही। कार ने पल्सर समेत दो बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं जबकि भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को लोगों के पथराव का सामना करना पड़ा। जिसमें पुनपुन थाना प्रभारी घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें

पटना में बाल बाल बचे रांची के यात्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं