फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, 33 साल बाद नागपुर में शपथ ग्रहण [Cabinet expansion of Fadnavis government today, oath taking ceremony in Nagpur after 33 years]

2 Min Read

रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं

नागपुर, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे नागपुर विधान भवन में होगा।

महाराष्ट्र में 33 साल बाद कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण राज्य की उप-राजधानी मंद होने जा रहा है। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 को कांग्रेस के CM सुधाकरराव नाइक के मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में हुआ था।

30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैः

आज कैबिनेट विस्तार में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा के 20-21 विधायक मंत्री बन सकते हैं। शिवसेना को 11-12 और NCP-अजित गुट को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष भी कैबिनेट में शामिलः

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले फडणवीस कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं। उन्हें भाजपा अध्यक्ष पद छोड़ना होगा। संभावना है कि महाराष्ट्र भाजपा की कमान रवीन्द्र चव्हाण को दी जा सकती है।

फडणवीस मंत्रिमंडल के संभावित चेहरेः

भाजपा : चंद्रशेखर बावनकुले, गिरीश महाजन, चंद्रकांत पाटिल, जय कुमार रावल, पंकजा मुंडे, पंकज भोयर, राधाकृष्ण विखे पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा, शिवेंद्र राजे भोंसले, मेघना बोर्डिकर, माधुरी मिसाल

शिवसेना शिंदे गुट: संजय शिरसाठ, उदय सामंत, शंभुराजे देसाई, गुलाबराव पाटिल, भारत गोगवाले, संजय राठौड़, आशीष जयसवाल, प्रताप सरनाइक, योगेश कदम, प्रकाश आबिट्कर।

NCP- अजित गुट: छगन भुजबल, अदिति तटकरे, नरहरि झिरवाल, बाबासाहेब पाटिल, हसन मुश्रिफ, दत्तामामा भरणे, अनिल पाटिल।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए इन बॉलीवुड सितारों ने दिया वोट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं