मुंबई, एजेंसिया। बायजूस इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अर्जुन मोहन ने पदभार संभालने के लगभग 7 महीने बाद इस्तीफा दे दिया है।
इसके बाद कंपनी के फाउंडर रवींद्रन बायजू ने डेली ऑपरेशन की जिम्मेदारियां संभाल ली है।
अर्जुन मोहन बायजूस में बाहरी सलाहकार की भूमिका संभालेंगे। अर्जुन कंपनी के डेली ऑपरेशन को लीड करने के लिए ज्यादा प्रो एक्टिव अप्रोच अपनाएंगे।
सितंबर 2023 में अर्जुन के CEO बनने के बाद ही बायजूस में बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग का फैसला लिया गया था।
अर्जुन मोहन के रिस्ट्रक्चरिंग के आइडिया से ही बायजूस में छंटनी शुरू हुई थी।
बायजूस अपने बिजनेस को 3 डिवीजन -लर्निंग ऐप, ऑनलाइन क्लासेस एंड ट्यूशन सेंटर और टेस्ट प्रिपरेशन में रीऑर्गेनाइज करेगी।
इसे भी पढ़ें








