महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव, जानिये कब कहां होंगे चुनाव [By-elections on 48 assembly and 2 Lok Sabha seats along with Maharashtra-Jharkhand, know when and where the elections will be held.]

2 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी।

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

इन 14 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव:

यूपी की 9, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार और पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट उपचुनाव होगा।

कांग्रेस ने केरल के प्रत्याशी घोषित किए:

कांग्रेस ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट दिया है। यह प्रियंका का पहला लोकसभा चुनाव होगा। इसके अलावा पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए हैं।

इसे भी पढ़ेंः

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर लेटेस्ट अपडेट, झारखंड में दो या तीन चरणों में होंगे चुनाव!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं