Business Update: सोना 810 रुपए बढ़कर 73,250 रुपए पर पहुंचा, चांदी में भी 1,500 रुपए की तेजी [Gold increased by Rs 810 to Rs 73,250, silver also increased by Rs 1,500]

1 Min Read

चांदी प्रति किलो 94,000 रुपए पहुंची

मुंबई, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 जून को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 810 रुपए बढ़कर 73,250 रुपए पर पहुंच गया है।

कल इसके दाम 72,440 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए में बिक रही है।

इस साल सोने के भाव 9380 रुपये बढ़े

इस साल सोने के दाम 9380 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी।

यानी, चांदी इस साल 21,840 रुपए बढ़ चुकी है। कल भी चांदी 1,500 रुपए बढ़ी थी।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के भाव में उछाल जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं