बिजनेस टाइकून रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती[Business tycoon Ratan Tata’s health deteriorated, admitted to ICU of Breach Candy Hospital in Mumbai.]

1 Min Read

मुंबई। दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि वह ICU वार्ड में हैं

रतन टाटा की उम्र 86 साल हैं। उन्हें सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लाया गया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि रतन टाटा को गंभीर हालत में देर रात या सोमवार तड़के करीब 12.30-1 बजे अस्पताल लाया गया। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था।

उन्हें तुरंत ICU में भर्ती कराना पड़ा। यहां जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहरुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में इंटेंसिव केयर स्पेशलिस्ट की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

इसे भी पढ़ें

SBI ने वैल्यूएशन में टाटा और अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं