पटना, एजेंसियां। बुधवार की रात 12 बजे से ही उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर जा चुके हैं। इस कारण पूरे उत्तर बिहार में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था बंद रहेगी।
बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरशन ने इस हड़ताल की घोषणा की है और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है।
इसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यकलाप से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार की 12 बजे रात से गुरुवार की 12 बजे रात्रि तक उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
इसे भी पढ़ें








