बरेली में फ्लाईओवर से बस गिरी; 1 की मौत, 40 घायल

1 Min Read

बरेली, एजेंसियां। बरेली में सोमवार तड़के एक बस फ्लाईओवर से गिर गई। जिससे एक यात्री की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 3:30 बजे फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुआ। बस दिल्ली से आ रही थी।

जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार के मुताबिक मृतक की पहचान मेरठ के प्रेम किशन (40) के रूप में हुई है।

घायलों को बरेली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार की हालत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें

8 दिन में रिकार्ड 1.20 लाख तीर्थयात्री पहुंचे बद्रीनाथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं