पश्चिम बंगाल में रांची से आ रही बस जलकर राख

2 Min Read

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भीषण हादसा हुआ है। यहां जीटी रोड पर एक बस जलकर राख हो गई है। यह बस रांची से कोलकाता जा रही थी।

सूचना पाकर बिधाननगर फाड़ी और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू लिया गया।

बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हालांकि यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते ही चालक ने सभी यात्री को उतार दिया था और पीछे से आ रही बसों में चढ़ाकर कोलकाता भेज दिया था।

प्रत्यक्ष दर्शियों अनुसार मंगलवार को अहले सुबह 3:00 बजे इंडो अमेरिकन मोड़ के समीप जीटी रोड से गुजर रहे लोगों ने देखा कि बस जल रही है।

उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी प्रवीण मंडल एवं ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने से पहले ही बस में बैठे सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया था।

यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें

अब अंबा के करीबी पंकजनाथ को ईडी का समन, 20 को बुलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं