चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा में श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं 25 लोग झुलस गए हैं।
बस में कुल 64 लोग सवार थे। वहीं 10 में से 8 लोगों की मौत मौके पर हुई। 2 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
मामला हरियाणा के नूंह जिले के तावड़ू में हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे हुई है। बस में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक बस में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।
बस में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि उन्होंने बस में आग लगी देखी तो ड्राइवर को आवाज लगाकर रुकने को कहा।
बस नहीं रुकी तो मोटरसाइकिल से पीछा किया और ड्राइवर को सूचना दी। तब तक आग काफी फैल चुकी थी।
इसे भी पढ़ें



















